फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर से 20 किमी दूर शिफ्ट हो शराब की दुकान

Tue, 11 Apr 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला िटटिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। अंग्रेजी शराब की दुकान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की 20 किमी परिधि में कही भी शराब की दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। महिलाओं की ओर से इस संबंध में डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया गया। 12 अप्रैल से शराब के विरोध में उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

न्यायालय के निर्देश पर लंबगांव बाजार से अंग्रेजी शराब की दुकान एक मार्च को बंद कर दी गई थी। बाद में प्रदेश सरकार की ओर से स्टेट हाईवे को जिला मार्ग घोषित करने के बाद दुकान अपनी जगह यथावत आ गई। शराब की दुकान हटाने के विरोध में महिलाएं पिछले कई दिनों से मुखर थीं। सोमवार शाम दुकान खुलने की सूचना पर महिलाएं दुकान के बाहर पहुंची। दुकान बंद करने के बाद वह एक घंटे तक धरने पर बैठी रही।
महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर शराब की दुकान को नगर क्षेत्र से 20 किमी दूर हटाने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में केदारी देवी, सुशीला देवी, शोभनी देवी, विजय देवी, राजी देवी, रजमा देवी, रीता देवी, गायत्री देवी, राजी देवी व कौशल्या देवी आदि महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें