फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कैलाढूंगी पहुंची श्रीकृष्ण नागराजा की डोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार क्षेत्र के कुलदेवता श्रीकृष्ण भगवान नागराजा की डोली कैलाढूंगी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। 18 जून को कांगुडा मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण नागराजा की डोली भ्रमण पर निकली हुई है। कंडीसौड़, धरवाल गांव के भ्रमण के बाद शुक्रवार को डोली कैलाढूंगी स्थित नागराजा मंदिर पहुंची। डोली के दर्शन के लिए कैलाढूंगी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। अपने ईष्ट देवता श्रीकृष्ण नागराजा की डोली की पूजा-अर्चना कर लोगों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी प्रेमलाल भट्ट, भगवती प्रसाद भट्ट ने बताया कि नागराजा की डोली थौलधार क्षेत्र के 22 गांंवों का भ्रमण कर वापस अपने मूल स्थान कांगुडा मंदिर में विराजमान होगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल जुयाल ने कहा श्रीकृष्ण नागराजा मंदिर कांगुडा को पांचवें धाम के रूप में विकसित करने की मांग की। इस मौके पर दिलवर सिंह रावत, बुद्धि सिंह गुसाईं, सुमेर सिंह, भागचंद रमोला, प्रेम सिंह कुमाईं आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें