फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट, सुबह-सुबह धमाकों की आवाज सुनकर दहशत में आए लोग

Thu, 29 Jun 2023 08:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

श्रीनगर- टिहरी मोटर मार्ग पर गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में धमाका होने से सुबह-सुबह आसपास के लोग दहशत में आ गए। एक के बाद एक धमाका हुआ। चालक ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में ब्लास्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर- टिहरी मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कांडीखाल के समीप गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलेंडर हवा में उड़कर ब्लास्ट हो रहे थे। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


पालीखाल गांव के वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ट्रक गैस सिलेंडर लेकर श्रीनगर से टिहरी की ओर आ रहा था। कांडीखाल के समीप गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक में सिर्फ चालक था उसने भागकर जान बचाई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम...आज प्रदेशभर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में आग लगने से टिहरी-श्रीनगर कांडीखाल के पास बंद है। बताया ब्लास्टिंग से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। इधर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भी सूचना देने पर हाइवे खोलने की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक में आग लगने की कुछ देर बाद बारिश होने से आग बुझ गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें