फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लोकार्पण के बाद आम जनता के लिए खोला गया श्रीदेव सुमन पार्क

Wed, 25 Mar 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष ने पार्क को विधिवत पालिका के हैंडओवर न किए जाने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

पार्क की देखरेख को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष ने उठाए सवाल

नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी में स्थित नव निर्मित श्रीदेव सुमन पार्क और श्रीदेव सुमन की मूर्ति का विधायक किशोर उपाध्याय, डीएम नितिका खंडेलवाल, नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने पूजा-अर्चना कर विधिवत लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष ने पार्क को विधिवत पालिका को हैंडओवर न किए जाने पर नाराजगी जताई।

करीब 203़ 91 लाख की लागत से एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के वित्तीय सहयोग से जिला विकास प्राधिकरण ने पार्क का नवनिर्माण करवाया। विधायक उपाध्याय ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने टिहरी और उत्तरकाशी जिले की जनता के अधिकारों के लिए 84 दिनों तक भूख हड़ताल कर अपने प्राणों का बलिदान दिया है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन, वीर गबर सिंह और माधो सिंह के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। डीएम ने सभी से पार्क की देखरेख के साथ के सफाई व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की। पालिका अध्यक्ष रावत ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण ने बिना पालिका प्रशासन को विश्वास में लिए पार्क का लोकार्पण किया है।
विज्ञापन

पार्क को पालिका को विधिवत हैंडओवर नहीं किया गया है, ऐसे में पार्क की देखभाल कौन करेंगा। पार्क नव निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। जब तक पार्क नगर पालिका को विधिवत हैंडओवर नहीं हो जात, तब तक प्राधिकरण को पार्क की देखरेख के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त करना चाहिए। इस मौके पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य दिनेश डोभाल, मस्तराम बडोनी, विनोद बडोनी, अनिल बडोनी, बीडी कुनियाल, रामलाल नौटियाल, प्रकाश डोभाल, अनुसूया प्रसाद नौटियाल, विजय रावत, राधाकृष्ण उनियाल, जयेंद्र पंवार,राजेंद्र मिश्रवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें