फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नाली में बह रहा है सीवर, लोगों का जीना हुआ दूभर

Tue, 21 Oct 2025 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान से लोगों ने लीकेज सीवर के स्थायी समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन

नई टिहरी। सेक्टर चार ई-2 से बौराड़ी जाने वाली सड़क पर सीवर बहने से आसपास रहने वाले और आवाजाही करने वाले लोग परेशान हैं। उन्होंने जल संस्थान से शीघ्र लीकेज सीवर लाइन को ठीक करने की मांग की है।

मौलधार-बौराड़ी व बुडोगी गांव जाने वाली सड़क के वार्ड संख्या सात सेक्टर चार ई के समीप सीवर लाइन के लीकेज होने सीवर सड़क के किनारे बनी नाली में बह रहा है। आसपास रहने वाले लोग बदबू और गंदगी से परेशान हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत, पंकज पंवार, सीमा पंवार, सीमा खरोला, आरती पंवार का कहना कि गत कई माह से सीवर नाली में बह रहा है जिससे वार्ड सात और वार्ड पांच के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कई बार जल संस्थान से शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सुबह के समय सबसे अधिक दिक्कत होती है जब पानी नाली से ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है। स्कूल होने के कारण इस मार्ग पर लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सीवर लाइन लीकेज को शीघ्र ठीक करने और सुअर बाड़े को हटाने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत का कहना कि सीवर का पानी नाली में बहने से नाली की साफ-सफाई भी नहीं करवा पा रहे हैं। नाली में गंदा पानी जमा होने के कारण सफाई करने को कोई तैयार नहीं है। जल संस्थान सीवर लाइन के लीकेज को ठीक करें उसके बाद विधिवत सफाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सेक्टर चार ई-2 से आगे सीवर लाइन नहीं जुड़ी हुई है जिससे लीकेज की समस्या बनी है। पूर्व में विभागीय जेई से निरीक्षण भी करवाया गया। समस्या के समाधान की कोशिश की जा रही है। शहर के कुछ हिस्से अभी सीवर लाइन से छूटे हैं। छूटे हुए जगहों को भविष्य में सीवर लाइन से जोड़ा जाना है। उसके बाद ही स्थायी समाधान हो पाएगा।

-प्रशांत भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें