फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के सात छात्रों ने टॉप 10 में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई के इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। न्यू टिहरी इंटरनेशल स्कूल के मोहित राणा ने जिले में पहला, जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल की राजनंदिनी परमार, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल की सपना कुमाईं ने दूसरा और एनटीआईएस की गरिमा सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

सोमवार को सीबीएसई ने 12 के नतीजे घोषित किया हैं। अन्य सालों की भांति इस बार कोरोना संक्रमण के चलते रिजल्ट को लेकर छात्रों, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में खास उत्साव नहीं दिखा। केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्राचार्य एसएस जयाड़ा ने बताया कि स्कूल में सभी 56 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। स्कूल के हरीश राणा ने 95.2 प्रतिशत, सोनम ने 94.6 प्रतिशत ने टॉप किया है। सेंट ऐंथनी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य गौतम बिष्ट ने बताया कि सपना कुमाईं ने 96 और कविता रावत ने 95, अंजली चौहान 93 और निकिता मखलोगा ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए।
न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक शालिनी जॉली ने बताया कि सभी 77 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। मोहित राणा ने 96.4, गरिमा सिंह ने 95.4, प्रियांशु हटवाल ने 95.4 आदि टॉप किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आदेश कुमार शर्मा ने बताया कि 12वीं के सभी 47 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल की राजनंदिनी परमार ने 96 प्रतिशत, देवांश बड़ोनी ने 95, गोपाल कृष्ण 94.4, गौरव डोटियाल, मनीष ममगाईं ने 94-94, दीपक जोशी 93.4, मोहित राणा ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। केंद्रीय विद्यालय सौड़खांड के प्राचार्य प्रदीप चंद्र थपलियाल ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल की श्रुति रांगड़ ने 94.4 और आकाश रावत ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार के प्राचार्य डा. गीतराम नौटियाल ने बताया कि स्कूल में सभी 22 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें