फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: हाईवे चौड़ीकरण से हुआ स्कूल और पैदल संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लाॅक में व्यासी क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटाली के ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण से गांव का स्कूल और पैदल संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन अभी तक सुरक्षा दीवार नहीं लगाई है। उन्होंने कहा कि इस बाबत पिछले चार-पांच सालों से कार्यदायी संस्था से पत्राचार करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार रोकने के लिए गांव के दोनों ओर सूचना बोर्ड लगाने और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहित किए जाने के बाद बेरोजगारी का सामना कर रहे ग्रामीणों को भत्ता देने की मांग की। उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण के बाद प्रभावितों को रोजगार दिया गया, जिन्हें रोजगार नहीं मिल पाया है उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाना था।
अभी तक गांव की गिंदोरी देवी, सौणी देवी, संपत्ति देवी, माड़ी देवी, विधाता देवी, विनोद सिंह, प्रमोद सिंह, मनीष सिंह, सुदामा सिंह, तेजपाल सिंह और राजपाल सिंह को बेरोजगारी भत्ते का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रवीन सिंह, विनोद सिंह और मनीष आदि शामिल थे।
विज्ञापन




एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान
नई टिहरी। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो. एबी थपलियाल ने कहा कि भारत में एक राष्ट्रीय मिशन के तहत स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत को बुलंद रखते हुए प्रत्येक नागरिक, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को अपने आसपास और संस्थान में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सहायक कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अर्पणा सिंह ने बताया कि अभियान के तहत परिसर के विभिन्न अनुभाग प्रशासनिक भवन, छात्रावास, पुस्तकालय, क्रीड़ा विभाग, विधि विभाग, वाणिज्य, विज्ञान, कला और शिक्षा संकाय में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें