कमांद इंटर कॉलेज में आयोजित थौलधार ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालयों की शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में काफलपानी और बेरगणी के खिलाड़ी छाए रहे। बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में बेरगणी के सौरभ नेगी और बालिका वर्ग में नागराजाधार की काजल अव्वल रहीं।
शुक्रवार को दो दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। बालक वर्ग की लंबी कूद में काफलपानी के गौरव कठैत प्रथम और भल्डियाना के आयुष द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में काफलपानी की मानषी प्रथम और बोरगांव की सेजना द्वितीय रहीं। बालक वर्ग की ऊंची कूद में छाम के आकाश प्रथम और मैंडखाल के गौरव द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में बोरगांव की संगीता ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बेरगणी के सौरभ नेगी प्रथम और मैंडखाल के गौरव खंडूरी द्वितीय रहे। जबकि, बालिका वर्ग में नागराजाधार की काजल प्रथम और मैंडखाल की कोमल द्वितीय रहीं। बालक वर्ग की 400 मीटर रेस में बेरगणी के सौरभ प्रथम और छाम के आशीष द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में नागराजाधार की काजल प्रथम और काफलपानी की दीक्षा द्वितीय रहीं।
बालक वर्ग की 3 हजार मीटर दौड़ में छाम के विक्की प्रथम और बोरगांव के अजीत पंवार द्वितीय रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि बीईओ थौलधार विनीता कठैत ने क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक युद्धवीर सिंह पुंडीर, प्रदीप रावत, नवीन उनियाल, विनय परमार, अनीता रावत व सीमा आदि उपस्थित रहे।