लंबगांव (टिहरी)। विद्या भारती से संबद्ध लंबगांव संकुल के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं की क्रीड़ा प्रतियोगिता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राैणद में आयोजित की गई। कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान लक्ष्मी प्रसाद गैरोला, प्रधानाचार्य सुरेमान, धनवीर सजवाण ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कहा कि किसी भी खेल में टीम भावना और अनुशासन का होना आवश्यक है। निरंतर अभ्यास करने से ही खिलाड़ी को जीवन में कामयाबी मिलती है। कबड्डी और खो-खो में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लंबगांव विजेता, सरस्वती शिशु मंदिर सिलवाल गांव उप विजेता रहा।
बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में में आर्यन प्रथम, लक्ष्मण द्वितीय व अंश नौटियाल तृतीय रहा। जबकि बालिका वर्ग की इस संध्या व आरवी प्रथम रही। ऊंची कूद में सरस्वती शिशु मंदिर रातलधार की मिस्टी, लंबी कूद में सरस्वती शिशु मंदिर धाैंत्री की अनामिका प्रथम रही। समापन पर विजेता व उपविजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्या मंदिर लंबगांव के प्रधानाचार्य धनवीर सिंह सजवाण, दीपक नौटियाल, धर्मानंद पैन्यूली, अनिल कुमार, शीशपाल सिंह मौजूद रहे।