बालिका इंटर कालेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर पेंटिंग, कविता और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को और पूर्व में मतदाता जागरूकता और सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कराई गई प्रतियोगिता के स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को जीजीआईसी में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में संजना प्रथम, सलोनी द्वितीय और आश्मा तृतीय रही। स्लोगन में करिश्मा पहले, संध्या दूसरे और शिवानी तृतीय रहीं। कविता में करिश्मा प्रथम, जया भारती द्वितीय और रक्षिता रावत तृतीय रही। जूनियर वर्ग में ज्योतिका पहले, करीना दूसरे, सीनियर वर्ग में जया भारती प्रथम, दीया चौहान द्वितीय रहीं। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता में करिश्मा व शिवानी पहले, अंकिता व श्वेता दूसरे, सिया रावत व श्वेता तृतीय और गायन में करीना प्रथम रही। मुख्य अतिथि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका समीरा देवली, सुनीता सैनी, सुमन डोभाल, नंदिता, प्रियंका, प्रिया, गीता, विमला, रेशमा, शैली, मोनिका आदि मौजूद थे।