टिहरी बांध की झील में बोटिंग करते पर्यटक।
- फोटो : NEW TEHRI
टिहरी झील में रोमांच का सफर करने के लिए सैलानियों की चहलकदमी तेजी से बढ़ने लगी है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय व्यापारी और बोट व्यवसाय से जुड़े लोग खासे उत्साहित है। बुधवार को दूसरे दिन भी राजस्थान, देहरादून, हरिद्वार से पर्यटक टिहरी में बोट की सवारी करने पहुंचे। सुबह से शाम तक झील पर्यटकों से गुलजार रही।
कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण टिहरी झील में 17 मार्च से जल क्रीड़ा और पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह से ठप हो गई थी। 22 सितंबर से झील में बोटिंग गतिविधियां शुरू हो गई है। प्रशासन की ओर से बोटिंग शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद सैलानियों के कदम भी टिहरी की ओर बढ़ने लगे है। बुधवार सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक झील में बोटिंग करने के लिए 70 पर्यटक अलग-अलग स्थानों से पहुंचे है। श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि बुधवार को राजस्थान, देहरादून, हरिद्वार से भी कई पर्यटक बोटिंग का लुत्फ उठाने टिहरी पहुंचे।