फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ग्रामीण निर्माण विभाग को जल्द मिलेगा अपना भवन

Wed, 04 Dec 2024 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। ग्रामीण निर्माण विभाग को 14 साल के इंतजार के बाद मई 2025 में अपना भवन मिलने की उम्मीद है। 1 करोड़ 70 लाख की लागत से भवन का निर्माण हो रहा है। विभाग का कार्यालय अब तक किराये के भवन पर संचालित हो रहा है, जहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने के लिए जगह की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के घनसाली तहसील क्षेत्र में वर्ष 2010 में ग्रामीण निर्माण विभाग की स्थापना की गई थी। विभाग के पास क्षेत्र में स्कूल भवन, अस्पताल, सड़क, पुलिया आदि निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी है, लेकिन गत 14 वर्षों से विभाग के पास अपना अस्थायी भवन नहीं होने से विभागीय कर्मचारियों के साथ दूर दराज क्षेत्रों से काम के सिलसिले में विभाग में आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
स्थानीय लोगों के साथ विभागीय कर्मचारी भी लंबे समय से घनसाली में विभागीय भवन निर्माण की मांग कर रहे थे। वर्ष 2023-24 में राज्य योजना से प्रदेश सरकार ने घनसाली में ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यालय के निर्माण की स्वीकृति दी थी। अधिशासी अभियंता आशीष बहुगुणा ने बताया कि 1 करोड़ 70 लाख की लागत से दो मंजिला विभागीय भवन का निर्माण कार्य चला रहा है। मई 2025 तक भवन का निर्माण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें