फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: रुकमा सभापति और दिनेश प्रसाद उप सभापति निर्वाचित

Thu, 20 Nov 2025 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक की साधन सहकारी समिति गजा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी संदीप सिंह व समिति के सचिव रणबीर सिंह चौहान की देखरेख में हुए निर्वाचन में सभापति पद महिला के लिए आरक्षित होने पर रुकमा देवी को निर्विरोध सभापति चुना गया। वहीं उप सभापति पद के लिए दिनेश प्रसाद उनियाल का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
विज्ञापन

समिति के बोर्ड सदस्यों ने सहकारी बैंक डेलीगेट के लिए विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधियों का चयन किया। इनमें कठूड से बीर सिंह असवाल, पयाल गांव से हंसलाल सिंह, कृदवाल गांव से रतन सिंह रावत, माणदा से गजेंद्र सिंह खाती, भाली से मंगल सिंह और पाली से मनीष सिंह निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि सभी पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने पर निर्विरोध चयन की घोषणा की गई है। क्रय विक्रय डेलीगेट के लिए कोई भी नामांकन दाखिल नहीं होने पर प्रतिनिधि पद रिक्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें