फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशन क्लब के नाम रहा भैरव देवता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
भैरव देवता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब रोशन क्लब लंबगांव के नाम रहा। स्यालगी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को रोशन क्लब और पायलट क्लब भरपूर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रोशन क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 170 रन बनाए। जबावी पारी खेलते हुए पायलट क्लब भरपूर की टीम 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रोशन क्लब 60 रन से विजेता रहा। शुभम बिष्ट मैन आफ मैच और पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सचिन बिष्ट को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को 21 हजार रूपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, उप विजेता टीम को 11 हजार का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष विजय कलूडा, प्रधान सुंदर सिंह, सुरेश, अरविंद कलूडा, रोशन रांगड़, कुलदीप कलूडा, नीरज कलूडा, संदीप कलूडा, गोपाल, हिमांशु, सुनील मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें