फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटा ट्रक, चालक सहित दो घायल

Sat, 01 Apr 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-चंबा-धरासू हाईवे पर ताछला के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक व क्लीनर घायल हो गए। उन्हें श्रीेदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


एक ट्रक शनिवार को देहरादून से सामान लेकर चंबा जा रहा था। पूर्वाह्न 11.30 बजे ट्रक अनियंत्रित होकर ताछला के समीप सड़क पर ही पलट गया, जिससे वहां कुछ देर जाम की स्थिति भी बनी रही। जाजल पुलिस चौकी से पहुंचे कांस्टेबल जसपाल सिंह राणा ने जेसीबी की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया।

दुर्घटना में देहरादून क्लेमेनटाउन निवासी चालक माजीत खान (34) पुत्र अकबर खान, क्लीनर शाहिद (18) पुत्र शाजिद घायल हो गए। दोनों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया। चालक माजीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें