फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मैंडखाल बाजार में सड़क चौड़ीकरण जल्द होगा शुरू

Sat, 08 Aug 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसाैड़ (टिहरी)। जाम की समस्या से निपटने के लिए मैंडखाल के व्यापारियों ने लोनिवि को अपनी दुकानों का अधिग्रहण करने पर सहमति दे दी है जिससे उम्मीद है कि सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य जल्द पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। 1980 से अस्तित्व में आए बाजार में करीब 100 से अधिक दुकानें बनाई गई हैं। सड़क के लिए 50 दुकानों का अधिग्रहण किया जाना है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक के मैंडखाल बाजार में दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस कारण बाजार में आवागमन बढ़ने से सड़क की चौड़ाई कम पड़ने लगी है। जिससे लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सड़क चौड़ीकरण की मांग उठने पर हमेशा बाजार की दुकानें आड़े आ रही थी। कोई भी व्यापारी दुकान छोड़ने को तैयार नहीं हुए लेकिन दुकानों का अधिग्रहण के अलावा कोई विकल्प नहीं मिलने पर चौड़ीकरण में आड़े आ रही करीब 50 दुकान मालिक दुकान देने को तैयार हो गए।
व्यापारियों ने कहा कि उन्हें जनहित में यह फैसला लेना पड़ा है। व्यापार सभा अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सड़क चौड़ीकरण के लिए 50 दुकानों के छह-सात फीट हिस्से का अधिग्रहण किया जाएगा। लोनिवि दुकान स्वामियों को उसका मुआवजा देगा। यह सड़क ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़, बंगियाल, चंबा और मसूरी रोड को जोड़ती है।
विज्ञापन

इस कारण सड़क का चौड़ीकरण करना जरूरी हो गया है। प्रभावित सभी व्यापारियों ने लोनिवि को अपना सहमति पत्र सौंप दिया है। व्यापारी मोहनलाल रतूड़ी, रामचंद्र चमोली, बचन सिंह पडियार, हर्षमणि, तेजराम चमोली और रुकम सिंह राणा आदि ने कहा कि जनहित में उन्होंने अपनी दुकानों का अधिग्रहण करने पर सहमति दे दी है।



मैंडखाल-बंगियाल 12 किमी मोटर मार्ग के सुधारीकरण, डामरीकरण और नाली निर्माण के लिए शासन से तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने पर निविदा जारी कर दी गई है। मैंंडखाल के व्यापारियों का सहमति पत्र विभाग को मिल गया है। रोड पर काम जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

- अमित रूसिया, सहायक अभियंता लोनिवि चंबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें