चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधियों ने बताया- डंडी-कंडी के भरोसे ग्रामीण
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ के दशगी हातड़ बिष्ट पट्टी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सीएम से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को अवगत कराया। इस दौरान सीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
चिन्यालीसौड़ के दशगी हातड़ बिष्ट पट्टी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियाें और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सीएम को बताया कि आज भी कई गांव में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य की कमी है जिससे ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कहा कि सड़क और स्वास्थ्य सुविधा न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ता है।
इसके साथ ही कई गांव में पेयजल की सुविधा नहीं है जिससे ग्रामीणों को कई दूर प्राकृतिक स्रोत से पीना का पानी लाना पड़ता है। वहीं, सबसे ज्यादा दिक्कतें ग्रामीणों को सड़क न होने से होती है। जिससे कई किमी पैदल चलकर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को डंडी-कंडी के सहारे सड़क तक लाना पड़ता है।
इससे कई बार मरीज आधे रास्तों में ही दम तोड़ देते हैं। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों को समस्याओं जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बनगांव प्रधान शीशपाल बिष्ट, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अकबीर राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश नौटियाल, सोहन लाल, कोहली, सचिन, राजेंद्र रांगड़, अनुज नौटियाल आदि मौजूद रहे।