फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पाइपलाइन और केबल से घिरी सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ा

Tue, 06 Oct 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़-ककडू मोटर मार्ग पर सिर्वाधार के समीप सड़क पर फैली जल संस्थान की पेयजल पाइप लाइन और जियो कंपनी की केबल से सड़क संकरी हो गई है। ढालदार हिस्से में पाइपलाइन और केबल के कारण सड़क की चौड़ाई करीब डेढ़ से दो फीट तक कम हो गई है। इससे दुर्घटना का खतरा बनाहै। उक्त स्थान पर कई बार दोपहिया वाहन सवार फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के एक हिस्से में पाइपलाइन और केबल बेतरतीब ढंग से फैली होने से वाहनों को निकलने के लिए कम जगह मिल रही है। ढालदार सड़क होने के कारण स्थिति जोखिम भरी बनी हुई है। यदि पाइपलाइन और केबल को सड़क से हटाया जाए तो इस हिस्से में डेढ़ से दो फीट तक अतिरिक्त जगह मिल सकती है।
वाहनों आवागमन सुगम हो सकता है। पूर्व बीडीसी सदस्य सोमवारी लाल नौटियाल, बीडीसी सदस्य अनीश कुमार, ग्राम प्रधान कुलबीर रावत, शांति प्रसाद गौड़ ने लोनिवि से जल संस्थान और जियो कंपनी को नोटिस देने के साथ ही मौके पर मुनादी कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क लोगों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। ऐसे स्थान पर पाइपलाइन और केबल फैलाकर सड़क को संकरा करना दुर्घटना को न्योता दे रहा है। संबंधित विभागों को तत्काल इन्हें हटाकर सड़क को व्यवस्थित करना चाहिए।
विज्ञापन



सिर्वाधार के समीप जल संस्थान को पाइपलाइन हटाने के लिए कहा गया है। जल संस्थान ने जेई को मौके पर भेजकर पाइपलाइन हटाने की बात कही है। जियो कंपनी की केबल भी जल्द हटाई जाएगी।
विज्ञापन

- आदर्श गोपाल, ईई, लोनिवि थत्यूड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें