फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगर के समीप मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले में शुक्रवार सुबह से लेकर अपराह्न तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार तड़के चार बजे से बारिश शुरू हुई थी जो अपराह्न दो बजे तक होती रही। जिले में 57 एमएम बारिश रिकार्ड दर्ज की गई। बारिश से मलबा आने के कारण नरेंद्रनगर के समीप ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे अपराह्न डेढ़ बजे कुछ देर के लिए बाधित रहा। पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण वहां से वाहनों का आवागमन नहीं हो पाया। आधे घंटे बाद बीआरओ ने मलबा हटाकर हाईवे यातायात के लिए बहाल किया। भारी बारिश से रायपुर-कद्दूखाल-कुमाल्डा मार्ग सुबह 9.30 बजे मलबा और पत्थर आने से एक घंटे तक बंद रहा। इधर, प्रतानगर ब्लॉक का ग्रामीण संपर्क मार्ग महरगांव-रैका, गहड-पाल्या पाटल मार्ग भी बारिश के कारण बंद हो गए। दोनों सड़कों पर अलग-अलग स्थानों पर मलबा आया है। आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया कि महरगांव-रैका, गहड-पाल्या पाटल मोटर मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें