फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश, दून मेडिकल कालेज, श्रीनगर और जौलीग्रांट बने रेफरल सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
16 जनवरी शनिवार से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तैयारियों को परखने के लिए आज जिले के 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर दूसरा ड्राई रन आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 5855 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगेगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि टीकाकरण तीन चरणों में होगा। अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। सीएमओ डा. सुमन आर्य ने बताया कि 16 जनवरी को वैक्सीन की लॉचिंग पर जिला अस्पताल बौराड़ी, सीएचसी चंबा और थत्यूड़ में वेबकॉस्टिंग के जरिए लाइव कार्यक्रम होगा। आपात स्थिति के लिए 16 एंबुलेंस हर समय तैयार रहेंगी, जबकि बैकअप के लिए 108 सेवा भी तैनात रखी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कालेज, बेस अस्पताल श्रीनगर और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट को रेफरल सेंटर के रूप में चयनित किया है। इस मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अमित राय आदि मौजूद थे।
गोपेश्वर। जिले के 22 अलग-अलग स्थानों पर ड्राई रन होगा। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि दूसरे चरण के अभ्यास में कोल्डचेन की व्यवस्था, कोल्डचेन प्वाइंट से बूथ तक वैक्सीन पहुंचाने, टीकाकरण, निगरानी कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष की व्यवस्थाओं को परखा जायेगा। जिला अस्पताल गोपेश्वर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली तथा उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में टीका लगेगा। पहले चरण में कुल 3699 हेल्थ वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य है। ब्यूरो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जिले में पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के 2110 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। मंगलवार को 20 स्थानों पर ड्राई रन होगा। विकास भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम मनुज गोयल ने बताया कि पहले चरण के टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी समेत 25 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट, सीएमओ डा. बीके शुक्ला, एसीएमओ डा. जितेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
सहयोग की अपील
रुद्रप्रयाग। विधायक भरत सिंह चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने जिलेवासियों से कोरोना वैक्सीन टीकाकरण में सहयोग की अपील की है। उन्होंने लोगों से भ्रांतियों को दरकिनार कर वैक्सीनेशन के लिए आगे आने को कहा।
उत्तरकाशी : दूसरे चरण में जवानों को लगेगा टीका
उत्तरकाशी। जिले में कोरोना का टीका पहले चरण में तीन हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी। इसके लिए 16 जनवरी को पहली बार जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव और पुरोला में टीका लांच किया जाएगा। आठ जनवरी को पहले ड्राई रन के बाद दूसरा ड्राई रन मंगलवार को आज होगा। कोई खामी होने पर उसे समय रहते दूर कर लिया जाएगा। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। दूसरे चरण में पुलिसकर्मी, राजस्वकर्मी, सफाई कर्मी, आईटीबीपी और सेना के फ्रंटलाइन पर काम कर रहे जवानों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से कोरोना टीके पर भरोसा करने और टीकाकरण के बाद भी सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, डॉ. वीके विश्वास और डीएसओ गोपाल मटूड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
12 हजार से अधिक कर्मियों को लेगा टीका
पौड़ी। पहले चरण के दौरान जिले में 125 स्वास्थ्य केंद्रों पर 12 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगेगा। डीएम कार्यालय सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि आज जिले के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्राई रन किया जाएगा। इनमें 24 सरकारी व एक निजी स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। टीके के ट्रांसपोर्ट एवं भंडारण की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। खनन न्यास, जिला योजना, विधायक निधि से 10 एंबुलेंस ले ली गई हैं। पत्रकार वार्ता में सीएमओ डा. मनोज शर्मा, एसीएमओ डा. जीएस तालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें