फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ठांगधार-कौड़िया रोड पर बहाल करें पर्यटन और व्यवसायिक गतिविधियां

Mon, 05 Oct 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल और मुआवजा आदि समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कई शिकायतों का निस्तारण कर अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित कर शिकायतों का समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे क्यारी गांव के भोला दत्त बिजल्वाण ने गांव में भालू के खतरे को देखते हुए सौर ऊर्जा लाइट लगाने और पैदल क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की। कंडीसौड़ निवासी ममता देवी ने पेंशन लगाने, रोजगार देने और उनके घर के आंगन में लगे विद्युत पोल को हटाने की मांग की।
गुल्डी निवासी पिंकी देवी ने अपना राशन कार्ड बनाने और रसोई गैस कनेक्शन अलग करने की मांग की। प्रतापनगर निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने आपदा से क्षतिग्रस्त रावत गांव स्कूल के पैदल रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की। थौलधार ब्लॉक में ग्राम क्यूलागी के धूरत सिंह सजवाण ने ठांगधार-कौड़िया इको पार्क, कौड़िया रोड पर पूर्व की भांति पर्यटन व व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन

महरगांव के रघुवीर सिंह कठैत ने आराकोट -वाल्काखाल मोटर मार्ग का डामरीकरण करने और बड़े बोल्डरों से मकानों को बना खतरा कम करने और क्षतिग्र्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करने की मांग की। सीडीओ ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. राम प्रकाश और डीडीओ मो. असलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें