फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न प्रकरणों का जल्द करें निस्तारण : गीता

Sat, 20 Sep 2025 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सतर्कता समिति की अध्यक्ष ने ली बैठक
विज्ञापन

प्राइवेट सेक्टर में भी करें यौन उत्पीड़न समिति का गठन : सीडीओ
नई टिहरी। राज्यस्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की गई। कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न अन्य प्रकरण और वादों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए।
विकास भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य सतर्कता समिति की अध्यक्ष गीता रावत ने कहा कि यौन उत्पीड़न के मामले में उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति का इरादा उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना कि उस व्यवहार का पीड़ित पर प्रभाव पड़ता है। यौन उत्पीड़न व्यक्ति को समितियों के माध्यम से न्याय संबंधी जानकारी का अभाव, लोक लाज और अन्य कारणों से ऐसे प्रकरण दबाने की संभावना ज्यादा रहती है। उन्होंने कहा कि जिलास्तर के कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित समितियों की एक-एक बार समीक्षा बैठक आयोजित करने, जनजागरुकता के लिए कार्यशाला आयोजित करने, गोष्ठियां, पोस्टर और बैनर आदि के माध्यम से बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष ने कहा कि यौन उत्पीड़न का डाटा प्राइवेट सेक्टर से लेकर भी अगली बैठक में प्रस्तुत करें। अध्यक्ष ने ऑनलाइन पोर्टल बनाने को भी कहा है। बाल विकास विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में ऑनलाइन शिकायत के लिए सी बॉक्स की सुविधा उपलब्ध है। उसमें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने जिले में प्राइवेट सेक्टर में यौन उत्पीड़न समिति का गठन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, डीडीओ मो. असलम, एसीएमओ डॉ. दीपा रूबाली, सीओ ओशिन जोशी, डीएसओ मनोज डोभाल, खेम सिंह चौहान और विजय कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें