फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की राह में आवासीय सुविधा बनी बाधा

विज्ञापन
लंबगांव के चौंड में बजट के अभाव में अधर में लटका टांजिस्ट हॉस्टल का निर्माण। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
बजट का अभाव ट्रांजिट हास्टल की राह में बाधा बन गया है। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में कार्यरत डाक्टरों और कर्मचारियों को आवासीय सुविधा के लिए पांच माह और इंतजार करना होगा। तब तक फार्मेसिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भरोसे ही अस्पताल में व्यवस्थाएं संचालित होंगी। आवासीय सुविधा के अभाव में डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल में सेवा देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में करोड़ों की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड का निर्माण किया गया था। वर्ष 2016 में वहां सामान्य ओपीडी सेवा शुरू हुई, लेकिन क्षेत्र की उपली रमोली, रौणद रमोली, ओण, भदूरा और रैका पट्टी के दर्जनों गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने पर डीएम के निर्देश पर 2017 में 24 घंटे आकस्मिक सेवाएं शुरू की गई। सुविधाओं के नाम पर अस्पताल में सेवाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। लंबगांव बाजार से एक किमी दूर निर्जन स्थान पर अस्पताल निर्माण, डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा न होने से स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे है।
अस्पताल में डॉक्टरों के सात पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में सिर्फ एक ही डॉक्टर कार्यरत है। फार्मेसिस्ट के स्वीकृत चार पदों के सापेक्ष तीन कार्यरत हैं। एक्सरे मशीन पिछले माह अस्पताल में पहुंच चुकी है, लेकिन थ्री फेज बिजली कनेक्शन के अभाव में शुरू नहीं हो पाई है। आवासीय समस्या को देखते हुए मार्च 2019 में सरकार ने चौंड में ट्रांजिट हास्टल निर्माण के लिए दो करोड़ 69 लाख की स्वीकृति दी थी। मार्च 2020 में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित था। तय समय सीमा बीतने के आठ माह बाद भी ट्रांजिट का 60 फीसदी कार्य पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

चौंड में ट्रांजिट हास्टल निर्माण के लिए शासन की ओर से विभाग को अभी तक सिर्फ एक करोड़ 40 लाख का ही भुगतान हुआ है, जबकि ठेकेदार डेढ़ करोड़ से अधिक का कार्य कर चुका है। समय पर बजट न मिलने के कारण निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। मार्च तक ही निर्माण पूरा हो पाएगा।
-नवनीत कटारिया, परियोजना प्रबंधक पेयजल निर्माण निगम चंबा
अस्पताल में जो भी संसाधन उपलब्ध है उस आधार पर लोगों को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाता है। एक्सरे की सेवा शुरू करने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को थ्री फेज बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है। ट्रांजिट हास्टल निर्माण पूरा करने के लिए पेयजल निर्माण निगम ने तीन माह का समय और मांगा है।
विज्ञापन

डा. कुलभूषण त्यागी, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें