फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जर्जर आवासों की मरम्मत न होने पर कर्मियों में आक्रोश

Sat, 29 Aug 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी- शिक्षक संगठन की बैठक में नई टिहरी के जर्जर सरकारी आवासीय भवनों की मरम्मत के लिए सरकार से शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की गई। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय पर मरम्मत न होने के कारण जिला मुख्यालय के सरकारी आवासों की स्थिति जर्जर बनी हुई है। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर करने और 10, 16 व 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी का लाभ देने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों की लंबित मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। शासन स्तर पर वार्ताएं तो होती हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
बैठक में 13 सितंबर को देहरादून में प्रस्तावित विशाल रैली को सफल बनाने के लिए जिले से अधिकाधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष राजीव नेगी, सचिव राकेश भट्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी-शिक्षक कई वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार कोई निर्णय नहीं ले पा रही है।
विज्ञापन

बैठक में लोनिवि कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष मनोज भट्ट, राजेश चौहान, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदेश्वर थपलियाल, यशपाल नेगी, योगेश, रजत कुमार, महावीर प्रसाद व जसपाल गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें