पिछले 15 वर्ष से खस्ताहाल प्रतापनगर ब्लॉक मुख्यालय की सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो गया है। मनरेगा के तहत 20 लाख की लागत से सड़क की मरम्मत और सीसी कार्य किया जा रहा है। लंबगांव-प्रतापनगर मार्ग से ब्लाक मुख्यालय को जाने वाले मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं का न्योता दे रहे थे। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने बताया कि उन्होंने राज्य वित्त और मनरेगा के तहत डप्टेलिंग कराकर करीब 20 लाख की लागत से 500 मीटर लंबे मार्ग के सीसी डामरीकरण का कार्य शुरू करवा दिया है। इस माह के अंत तक कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकांश धनराशि मनरेगा से इस कार्य के लिए खर्च की गई। संवाद