फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आपदा में टूटे रास्तों और पेयजल योजनाएं करें ठीक

Wed, 24 Sep 2025 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार जनता के द्वार में ग्रामीणों लगाई गुहार
विज्ञापन

आजीविका बढ़ाने के लिए कृषि आधारित प्रस्ताव उपलब्ध कराएं ग्राम प्रधान : डीडीओ
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के अलैरू गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने की। बैठक में ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों, पेयजल योजनाओं की मरम्मत करने और बंदरों की बढ़ती दहशत से निजात दिलाने की गुहार लगाई।
बैठक में स्थानीय लोगों ने बताया कि आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पैदल रास्तों की मरम्मत नहीं होने से आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। पेयजल योजनाएं भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं जिससे गांवों में पानी की किल्लत बनी हुई है। बैठक में ग्रामीणों ने सबसे बड़ी समस्या बंदरों के उपद्रव की बताई। उन्होंने कहा कि बंदर फलों और सब्जियाें को बरबाद कर रहे हैं। घरों और दुकानों के अंदर घुसकर खाद्य सामग्री भी उठाकर ले जा रहे हैं। भगाने पर काटने के लिए दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ मो. असलम ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ग्राम प्रधानों से उद्यानीकरण और अरोमेटिक खेती के प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी, बीडीओ स्नेहा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें