नई टिहरी में झलकारी बाई की जयंती पर गोष्ठी का शुभांरभ करती जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख व अन्य।
- फोटो : NEW TEHRI
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की सेना में महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति रही झलकारी बाई की जयंती धूमधाम से मनाई। उन्होंने झलकारी बाई के जीवन के संघर्षों की जानकारी देते हुए उनके योगदान को याद किया।
पार्टी कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवान की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी का जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, मंदार की जिला पंचायत सदस्य सुनीता भुजवान ने दीप प्रज्वालित कर शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने झलकारी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद उनियाल, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रवि शंकर ने कहा कि झलकारी बाई ने प्रथम स्वाधीनता संग्राम में ब्रिटिश सेना से लौहा लिया था। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, रोशन लाल आर्य, गबर सिंह आदि मौजूद थे।