फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मेडिकल कॉलेज के लिए अब क्रमिक अनशन शुरू

Tue, 01 Sep 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा संयुक्त संघर्ष समिति का धरना अब क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया। मांग के समर्थन में 15 सितंबर से समिति ने आरपार की लड़ाई शुरू करने का निर्णय लिया है। मांग पर कार्रवाई ने होने पर उन्होंने जिले में जनप्रतिनिधियों का घेराव करने का निर्णय लिया है। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जीतराम भट्ट 31वें दिन भी सत्याग्रह पर बैठे रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनरतले विभिन्न 44 संगठनों स जुड़े लोग 16 अगस्त से नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने की मांग को लेकर बौराड़ी गणेश चौक में प्रतिदिन धरना कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। मंगलवार से उन्होंने मांग के समर्थन में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन तिलोक चंद रमोला, जगजीत सिंह नेगी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।
जीतराम भट्ट, कमल सिंह मेहर व सीपी डबराल सत्याग्रह पर बैठे रहे। धरना स्थल पर हुई बैठक में नागरिक मंच के संरक्षक चंडी प्रसाद डबराल ने कहा कि यदि जल्द मेडिकल कॉलेज बनाने का शासनादेश जारी नहीं किया गया तो 15 सितंबर से आंदोलन को धार देने के लिए जिले में आने वाले जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट के जिला अस्पताल बौराड़ी को मेडिकल कॉलेज का बेस अस्पताल बनाने की मांग दोहराई। इस मौके पर समिति के संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, भगवानदेवी तोपवाल, नरेंद्र सिंह रावत, जयेंद्र सिंह रावत, दर्शनी रावत, आशा रावत, चतर सिंह चौहान, अमित रतूड़ी, लखवीर सिंह चौहान, सोहन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें