फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रवेश के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने अन्य राज्यों से जिले में आने वाले प्रवासियों का प्रवेश पंजीकरण जरूरी होने, अधिकतम सैंपलिंग करने, क्वारंटीन और आइसोलेशन के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने डीआरडीए परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।
विज्ञापन

डीएम इवा ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। कहा कि टिहरी जिले के जो भी निवासी अन्य राज्यों से प्रवेश कर रहे हैं, उनका उत्तराखंड स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चैक पोस्टों पर सैंपलिंग की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें