ऑल सेंट्स कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता
नई टिहरी। ऑल सेंट्स कॉन्वेंट स्कूल की आंतरिक बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई जिसमें रेड हाउस पहले, येलो दूसरे व ब्लू हाउस की टीम तीसरे स्थान पर रही।
जूनियर बालक एकल वर्ग में प्रथम सिंह पहले, शौर्य जखमोला दूसरे स्थान पर रहे। डबल्स में अविरल, ईशित्व भट्ट पहले व अर्णव, आरव की जोड़ी दूसरे स्थान रही। जूनियर बालिका एकल वर्ग में यशस्वी पडियार पहले, अन्वेशा दूसरे स्थान पर रही। डबल्स बालिका वर्ग में अनु, दर्शिता पहले, आयशा व अंशिका की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।
सीनियर एकल बालक वर्ग में अंकित भट्ट पहले, आयुष दूसरे स्थान पर रहे। डबल्स में अक्षत, आदित्य पहले व अभिनव और शौर्य बिजल्वाण की जोड़ी दूसरे स्थान रही। सीनियर एकल बालिका वर्ग में इशिता भट्ट पहले व अर्पिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डबल्स में शगुन, रिद्धिमा ने पहले, ऐनी व अपूर्वा की जोड़ी ने दूसरे स्थान पर रही।
इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर दीपांतो ने बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबंधक फादर जोस टीजे ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने को कहा। कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से शाररिक, मानसिक विकास होता है। साथ ही खेल भावना भी विकसित होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से खेल प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन करने को कहा। इस मौके पर शिक्षक सोनू, उपेंद्र आदि मौजूद थे।