सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता खेमराज भट्ट ने डीएम को पत्र भेजा। पत्र में उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में लाखों रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन है, लेकिन तीन साल से रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए यहां से 70 किमी दूर देहरादून या मसूरी जाना पड़ता है। बताया कि अस्पताल में नौ डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन कार्यरत सिर्फ चार डॉक्टर हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता ने डॉक्टरों की तैनाती के लिए सीएमओ को निर्देशित करने की मांग की।