फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्डों का 15 तक करें सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए राजस्व, पेयजल, खाद्य, ऊर्जा निगम विभागों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व पटवारी चौकियों में बिजली, पानी की स्थिति से तत्काल अवगत कराने, खाद्य सुरक्षा के राशन कार्डों का 15 मार्च तक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक डीएम ने राजस्व वादों, मजिस्ट्रीयल जांचों से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में तेजी दिखाने, न्याय पंचायतों में ग्रामीण हाट बाजार स्थापित करने को भूमि के चिह्नीकरण, राजस्व वसूली, राजस्व पटवारी चौकियां में बिजली, पानी की सुविधा, राष्ट्रीय, राज्य खाद्य सुरक्षा योजनाओं के राशन कार्डो का भौतिक सत्यापन 15 मार्च तक करने के निर्देश दिए। राशन कार्ड सत्यापन में एसडीएम, बीडीओ और जिला पूर्ति अधिकारी को समन्वय बनाने को कहा। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक रुहेला, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम संदीप तिवारी, आकांक्षा वर्मा, रविंद्र जुवांठा, फिंचाराम चौहान, युक्ता मिश्रा, डीएसओ मुकेश पाल, एआरटीओ एनके ओझा, फूड सेफ्टी ऑफिसर एमएन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें