फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चंबा में श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति के साथ रामलीला मंचन शुरू

Wed, 08 Oct 2025 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर में युवतियों ने सुंदर अभिनय कर दर्शकों का उत्साह किया दोगुना
विज्ञापन

चंबा/नरेंद्रनगर। चंबा में श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति, रावण के कैलाश पर्वत हिलाने के मंचन से रामलीला शुरू हुई। नरेंद्रनगर में भरत संताप-भरत मिलाप का मंचन हुआ। युवतियों ने रामलीला मंचन में सुंदर अभिनय कर दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया।

चंबा के पुरानी टिहरी रोड स्थित पार्किंग में नगर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला ने रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। गणेश भगवान की आरती के साथ राजा दशरथ के शब्दभेदी बाण से श्रवण कुमार की मृत्यु का मार्मिक दृश्य का मंचन हुआ। लंका के राजा रावण ने अपनी भुजाओं से कैलाश पर्वत को हिलाकर भगवान शिव व माता पार्वती को भयभीत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष धनोला ने कहा कि सनातन संस्कृति बहुत समृद्ध है। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र तड़ियाल ने कहा कि चंबा में हर दूसरे वर्ष रामलीला का मंचन का आयोजन होता है। इधर, नरेंद्रनगर में भरत- राम मिलाप दृश्य को देखकर दर्शक भावुक हुए। हितेश जोशी ने राम, प्रियांशी ने सीता, गौरव ने लक्ष्मण, अंशुमन ने भरत, रिया ने शत्रुघ्न, तेजराम सेमवाल ने कैकेयी, अंकिता ने कौशल्या, श्रद्धा ने सुमित्रा, सुनीता ने मंथरा के पात्रों की भूमिका निभाई। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष यशपाल सजवाण, महेश पैन्यूली, शक्ति जोशी, अरविंद मखलोगा, परवीन रावत, रवि रावत, पंकज सकलानी, रविंद्र बडोनी, लोकेंद्र सिंह, रवि तड़ियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें