फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सर्वोदय सम्मान के लिए रमेश और संजय चयनित

Mon, 09 Nov 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। सर्वोदय समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् स्व. बिहारी लाल की स्मृति में दिए जाने वाले पांचवें बिहारी लाल स्मृति सर्वोदय सम्मान-2026 के लिए सर्वोदय नेता रमेश चंद्र शर्मा और पर्यावरणविद् संजय राणा का चयन किया गया है। उन्हें 19 मई 2027 को लोक जीवन विकास भारती, बूढ़ाकेदार के स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जयशंकर नगवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से पांचवें सर्वोदय सम्मान के लिए उक्त दोनों लाेगों के नामों पर निर्णय लिया गया। चयनित रमेश चंद्र शर्मा गांधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली के पूर्व युवा समन्वयक हैं। संजय राणा उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पर्यावरणविद् हैं। समिति की ओर से वर्ष 2022 में सम्मान देने की शुरुआत की गई थी। यह सम्मान हर वर्ष आठ नवंबर को बिहारी लाल के जन्मदिवस पर प्रदान किया जाता है। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक किशोरी लाल नगवान, दयाराम, अनीता, मीरा, सतीश बंगरवाल, समिति के सचिव महावीर श्रीवाल, महेंद्र प्रसाद नाथ, अंजू छनवान, बिजोरा देवी, जग्गू कन्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें