फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर दी पोषण की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव। महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के तहत कुपोषण के खिलाफ तहसील और ब्लाक मुख्यालय से लेकर लंबगांव बाजार होते हुए मांजफ, ओण पट्टी के भदूरा, रौणद रमोली और उपली रमोली में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों को कुपोषण से बचाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण युक्त आहार लेने का आह्वान किया। इससे पहले एसडीएम रजा अब्बास ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ यात्रा में शामिल बाल विकास परियोजना अधिकारी बबीता शाह ने बताया कि एक से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पोषण रथ यात्रा में बाल विकास की सुरचना नौडियाल, रजनी राणा, लीलावती राणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता, मनीषा, सीमा, कैलाशी, संगीता रावत, गोदांबरी पोखरियाल, कुंवरी कलुड़ा और संगीता कलुड़ा आदि शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें