फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजराजेश्वरी क्लब ने जीता वॉलीबाल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर ब्लाक के चाका में चल रहे कोटेश्वर पर्यटन एवं विकास मेले के चौथे दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई, जिसमें राजराजेश्वरी क्लब बेरोला विजेता बना। मुख्य अतिथि गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं।
विज्ञापन

कोटेश्वर मेले के चौथे दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई गई। टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल सीआईएसएफ क्लब और राजराजेश्वरी क्लब बेरोला के बीच खेला गया, जिसमें बेरोला क्लब के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंदी टीम को कड़ी टक्कर देकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में कोटी कालोनी क्लब ने जखोली क्लब को हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजराजेश्वरी क्लब बेरोला और कोटी कालोनी क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले में राजराजेश्वरी क्लब बेरोला की टीम ने खिताब अपने नाम किया। मैच में कोटीकालोनी क्लब उप विजेता रहा। इससे पहले जीआईसी चाका, उच्च प्राथमिक स्कूल कोट, उच्च प्राथमिक विद्यालय पेंदार्स और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पोखरी के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली और हिंदी गीतों पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेलाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, संयोजक गिरीश बंठवाण, खेल संयोजक दिनेश उनियाल, रमेश बंठवाण, मुनेंद्र उनियाल, दाताराम बिजल्वाण, रविंद्र सजवाण और राजेंद्र उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें