फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का पौड़ी दौरा होगा ऐतिहासिक : नेगी

Wed, 03 Jun 2026 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता में बोले पूर्व मंत्री
विज्ञापन

कोटद्वार। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चार जून को प्रस्तावित पौड़ी दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। बुधवार को कोटद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक साबित होगा। इसके माध्यम से पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों और युवाओं को अपनी बात सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं की चिंताओं को उठाते रहे हैं। पौड़ी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और युवाओं के सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। उन्होंने कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार को जनभावनाओं और पर्यावरणीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इसका समाधान निकालना चाहिए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास नेगी, महानगर अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गीता नेगी, संजय मित्तल, शूरवीर खेतवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें