फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर भोजन माताओं का प्रदर्शन

Mon, 12 Dec 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
नई टिहरी में विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकालती भोजन माताएं। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन ने बढ़े हुए मानदेय का शासनादेश जारी करने समेत कई समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन राज्य एवं केंद्र सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए के चलते समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को सीटू के बैनर तले कामगार यूनियन ने श्रीदेव सुमन पार्क से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वर्षों से समस्याओं को लेकर संघर्षरत है, बावजूद निराकरण नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में तत्कालीन सरकार की ओर से बढ़ाए गए एक हजार रुपये मानदेय का शासनादेश जारी कर 2013 से बढ़ा मानदेय देने, मध्याह्न भोजन को निजी हाथों को न देने, साल में 12 का मानदेय, सेवानिवृत्ति पर तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन, सातवें वेतनमान के लाभ समेत कई समस्याओं के निराकरण की मांग की।

प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी पंवार, सचिव मंजू नेगी, किसान सभा के जिला सचिव भगवान सिंह राणा, बबीता थपलियाल, मंजू नौटियाल, बसंती नेगी, कृष्णा उनियाल, कस्तूरी बहुगुणा, आशा नेगी, अनीता चौहान, सीता रावत, उमा तोपवाल, अशिया बेगम, हेमवती सेमवाल, प्यारी राणा, कुसुम देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें