फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: महिला की मौत की जांच करने कराने के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बीते दिन प्रसव के बाद महिला की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। सरकार पर भिलंगना क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन




धरना स्थल पर हुई बैठक में स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। सर्जन और महिला रोग विशेषयज्ञ तक तैनात नहीं है। दवाओं का अभाव बना हुआ है। इस कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बुखार, सिरदर्द तक की दवाईयों के लिए लोगों को श्रीनगर, ऋषिकेश व देहरादून उपचार के लिए जाना पड़ रहा है। बीते दिन प्रसव के बाद मृत महिला के परिजनों को 25 लाख का मुआवाजा देने, परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने, मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। धरना स्थल पर पहुंचे सीएमओ डॉ. श्याम विजय को समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। सीएमओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही भिलंगना के अस्पतालों में रिक्त चल रहे डॉक्टरों के पदों पर रोस्टर के अनुसार तैनाती की जाएगी। सर्जन एक सप्ताह के अंतर्गत कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, विनोद लाल शाह, जसवीर नेगी, जिला पंचायत सदस्य अनुज लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें