फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बांध प्रभावितों का निशुल्क बिजली-पानी को लेकर धरना जारी

Sat, 04 Jul 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावितों का निशुल्क बिजली, पानी देने की मांग को लेकर टिहरी जन अधिकार संघर्ष मोर्चा का धरना बौराड़ी के गणेश चौक में 135 वें दिन भी जारी रहा। मोर्चा के संयोजक सागर भंडारी ने कहा कि जब आंदोलकारियों की मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं करवाई जाती है,तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को खैट पर्वत पर संचालित अनशन सीएम से वार्ता करवाने के लिखित आश्वासन के बाद स्थगित किया गया है। कहा कि टिहरी बांध से प्रदेश सरकार को प्राप्त होने वाली 12 प्रतिशत रॉयल्टी से टिहरी बांध प्रभावितों को निशुल्क बिजली -पानी दिया जाए। शेष रकम को जिले की स्वास्थ्य, शिक्षा अन्य मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किया जाए।
इससे पूर्व खैट पर्वत पर अनशन पर बैठे आंदोलकारियों के धरना स्थल पर पहुंचने पर धरने पर बैठे लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कहा कि बांध प्रभावितों को उनका अधिकार मिलने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र उनकी मांगों का निराकरण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इस मौके पर गोपीनाथ सिंह रावत, मानवेंद्र रावत, देवांक चमोली, अजय पंवार, हर्षपति थपलियाल, अशरफी सेमवाल, प्रतिमा रावत, बबली रावत, गैणा देवी, रामेश्वरी देवी, शशि बहुगुणा, गीता देवी, सरोजनी देवी, यशोदा रमोला, सीता रमोला, उम्मेद सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें