जौनुपर ब्लाक मुख्यालय के सभागार में भाजपा की ओर से प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, जिसका आम आदमी को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता के बीच प्रचार-प्रसार करें। सम्मेलन में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेंद्र जुयाल, पूर्व विधायक महावीर सिंह रागड़, पूर्व प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, गीता रावत, उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़, रामचंद्र खंडूड़ी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार और पृथ्वी सिंह रावत आदि मौजूद थे।