फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर प्रोजेक्ट मैनेजर का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने ली जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बैठक
विज्ञापन

आधा अधूरी जानकारी के साथ पहुंचने पर ईई का जवाब तलब
नई टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण के तहत प्रस्तावित, निर्माणाधीन पार्किंगों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने पेयजल संसाधन विकास एवं निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर के बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने, बैठक में अनुपस्थित रहने पर जवाब तलब करने के साथ ही वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके अलावा बैठक में जिला विकास प्राधिकरण के प्रभारी ईई के आधा अधूरी जानकारी के साथ पहुंचने पर जवाब तलब किया।
बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि जिन पार्किंगों की डीपीआर संशोधित होनी है वे तत्काल भेजी जाए। शिवपुरी बदरीनाथ रोड की पार्किंग के संबंध में डीएम ने लोनिवि के ईई को एसडीएम के साथ संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कुंजापुरी के पास हिंडोलाखाल में निर्माणाधीन पार्किंग के संबंध में बताया गया कि हिल कटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है सुरक्षात्मक कार्य चल रहा है। खारास्रोत पार्किंग का 20 प्रतिशत कार्य हो चुका है जिसको जल्द पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्रनगर मोटानाला, पुलिस थाने के समीप पार्किंग को लेकर लोनिवि नरेंद्रनगर को राजस्व विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। कैंपटीफॉल निकट मसूरी की टनल पार्किंग, सिया कैंपटी पार्किंग की संशोधित डीपीआर भेजने, लंबगांव पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम केके मिश्र, प्राधिकरण के प्रभारी ईई रणवीर सिंह, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई तेजपाल, लोनिवि के ईई पीएस नेगी, पेयजल निगम के एई अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें