कोटद्वार। मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी के अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन खिलाड़ियों ने क्षमताओं के अनुसार दमदार प्रदर्शन किया।
शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने किया। पहले दिन अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रियांश नेगी, आर्यन रावत एवं प्रियांशु बड़थ्वाल, लंबी कूद में आयुष यानी, प्रियांश रावत, ऋषभ रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में सूरज, अनिरुद्ध, वेदांश क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। इस दौरान वॉलीबाल व कबड्डी के भी मुकाबले हुए। संवाद