फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य स्वयं व्यवस्था पर तैनात कर सकेंगे विज्ञान के शिक्षक : बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पावकी देवी उप तहसील क्षेत्र में बीती रात अतिवृष्टि से खेतों में मलबा घुस गया जबकि अलग-अलग गांव के तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को प्रभावित गांवों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

अतिवृष्टि से पावकी देवी क्षेत्र में गाड़-गदेरे उफान पर आने से पानी और मलबा जगह से खेतों में घुस गया। इससे खेतों में तैयार धान, मंडुवा और झंगोरे की फसल मलबे से बरबाद हो गई। गांव के पैदल संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए जिस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तिमली भूमियाणा तोक, तपोवन के ग्राम खड़ेती, दुबलियाण में कई घरों में पानी घुस गया। एसडीएम देवेंद सिंह नेगी ने बताया कि अतिवृष्टि से पावकी देवी क्षेत्र में लगभग 40 नाली खेती को नुकसान पहुंचा है। नुकसान के सर्वे के लिए राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक की टीम गांवों गई हैं। अतिवृष्टि से जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया दुबलियाण तोक में अतिवृष्टि से प्रेम सिंह और सोबन सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा धूम सिंह और प्रवीण सिंह के मकान को नुकसान पहुंचा है। खडेती गांव में होशियार का घराट क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें