फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने छात्रों को बेरहमी से पीटा

Sun, 26 Jul 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कैंपटी के दो छात्रों के साथ प्रधानाचार्य द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। अभिभावकों की ओर से प्रधानाचार्य के खिलाफ कैंपटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कैंपटी निवासी गगनदीप और फकीर चंद की ओर से कैंपटी पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है उनके बच्चे अमन और अभिषेक कक्षा छह में पढ़ते हैं। 24 जुलाई को प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह नेगी के लंच से पहले भूगोल विषय पढ़ाने कक्षा में पहुंचे।

प्रधानाचार्य ने बच्चों की डंडे, झाडू और लात से बुरी तरह पिटाई कर दी। बच्चों को लंच में घर भी नहीं आने दिया। दर्द से कराह रहे बच्चों के अभिभावकों को छुट्टी होने से ठीक पहले स्कूल में बुलाया गया, तो प्रधानाचार्य ने उन्हें बताया कि बच्चे गाली गलौज कर रहे थे और इन्हें डांटकर रखना।
विज्ञापन


घर पहुंचकर बच्चों के सिर, पीठ, पैरों में पड़े जख्म देखकर परिजन हैरान रह गए। इसके बाद परिजन बच्चों को मसूरी सेंट मैरीज अस्पताल ले गए। जहां से अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अमन के सिर में चोट को देखते हुए उसे दून अस्पताल रेफर किया गया है।

कैंपटी के प्रधान शूरवीर सिंह पंवार, भटोली के प्रधान बचन दास, पूर्व प्रधान कल्याण सिंह आदि ने कैंपटी थाना पहुंचकर पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें