ओण पट्टी के ग्राम पंचायत मांजफ के प्रधान दिनेश महर पर हमला करने वाले आरोपी की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी न होने पर ग्राम सभा के लोगों ने तहसील और पुलिस थाना में धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को ग्रामसभा की खुली बैठक में प्रधान पर हमला करने की कड़ी निंदा की गई। ग्राम सभा के अंतर्गत शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में हुकम सिंह महर, धनपाल सिंह, अमर सिंह, सोबन सिंह, आनंद सिंह, विजय सिंह, होशियार सिंह और बिजेंद्र सिंह आदि थे।