फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा से मिलती है संघर्ष की सीख : सांसद

Tue, 01 Oct 2024 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर डॉ. आर बालू के लिखित पुस्तक पॉवर विदिन : द लीडरशिप लीगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि पुस्तक में प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व यात्रा को दर्शाते हुए इसकी पश्चिमी और भारतीय दृष्टिकोण के माध्यम से व्याख्या की गई है। साथ ही इन दोनों को मिलाकर उन लोगों के लिए एक रोडमैप प्रदान किया गया है, जो सार्वजनिक सेवा के जीवन की आकांक्षा रखते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा उन सभी के लिए प्रेरणादायी है, जो गरीबी में पैदा हुए हैं। लेकिन उनके सपने बड़े हैं। तमाम संघर्षों के बाद आज यह मुकाम हासिल किया है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, महामंत्री उदय रावत, राजेंद्र जुयाल, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, सुनीता देवी, चंबा शिवानी बिष्ट, खेम सिंह चौहान, सुशील बहुगुणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें