एनआईओएस, डीएलएड और टीईटी प्रशिक्षु महासंघ की ऑनलाइन बैठक में प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति करने के लिए पांच माह पूर्व आवेदन पत्र मांग गई थे। नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 3500 से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। पद रिक्त होने के कारण कोरोना संक्रमण के दौर में छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। ऑनलाइन बैठक में महासंघ के अध्यक्ष नंदन सिंह बोरा, जिला प्रभारी पूरण सिंह सराशीं व मुकेश शाह आदि उपस्थित रहे।