फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पांच से कम छात्रसंख्या वाले प्राथमिक स्कूल करें समायोजित

Mon, 29 Sep 2025 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बोलीं डीएम
विज्ञापन

आवास सुविधा और आर्थिक मदद की गुहार लेकर भी पहुंचे फरियादी
नई टिहरी। जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में खूब भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए लोगों ने समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की। जनता दरबार में पुनर्वास, आपदा, जल संस्थान, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और लोनिवि से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 60 शिकायतें दर्ज कराई गई। मंदार के जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह रावत ने क्षेत्र में पांच से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक स्कूलों में एक-एक शिक्षक होने के कारण स्कूलों को समायोजित करने की मांग की।
विज्ञापन

कुट्ठा गांव की सरोजनी देवी ने आपदा से क्षतिग्रस्त पुश्ता ठीक करने, ग्राम पिपली निवासी सुशीला देवी ने नई टिहरी के सीवर लाईन के पानी से घर की दीवार को क्षति पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई। ग्राम ल्वार्खा की उर्मिला देवी ने आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर आवेदन के सापेक्ष नियुक्ति देने, बौराड़ी निवासी सुनीता देवी ने आवास विहीन होने पर आवास सुविधा देने, बौराड़ी निवासी गंभीर दास ने आर्थिक मदद देने, रविंद्र चौहान ने खेमड़ा गांव के भैंतोगी सेरा के संपर्क मार्ग की मरम्मत करने की मांग की।
विज्ञापन

रौलाकोट के ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 2014 में भामेश्वर मंदिर से रौलाकोट होते हुए टिहरी बांध की झील तक सड़क बनाने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन पाई है। जौनपुर के ग्राम किमोई की प्रधान दीपीका सजवाण ने विवेकाधीन कोष से गांव में इंटर लॉकिंग टाइल्स और रेलिंग लगाने की मांग की। डीएम ने मांगों से संबंधित प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर जल्द सकारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एडीएम एके सिंह, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, सीओ ओशिन जोशी, पीडी पीएस चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें