फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सेम-मुखेम मेले की तैयारियां जोरों पर

Sat, 22 Nov 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला 25 नवंबर से देवी-देवताओं की डोलियां पहुंचेगी सेम मुखेम
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र का ऐतिहासिक सेम मुखेम मेला 25 व 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय मेले के सफल आयोजन के लिए इन दिनों तैयारियां जोरों पर चल रही है।
जलकुर घाटी जनविकास समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह पंवार ने बताया कि इस वर्ष मेले का शुभारंभ विशेष रूप से किया जाएगा। मेला समिति के अध्यक्ष सेम नागराजा भगवान की अगुवाई में मेले की ध्वज-पताका फहराई जाएगी जो परंपरा और आस्था का प्रतीक है। 25 नवंबर को मडभागी सौंड़ में सेम नागराजा भगवान की ध्वज-पताका फहराने के बाद मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ के साथ ही जलकुर घाटी जनविकास समिति की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें स्थानीय कलाकार और विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रस्तुति देंगे। मेले में नागराजा भगवान, हुणिया नाग, माता नागणी, भैरव, नरसिंह सहित क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवताओं की डोलियां और निशान पहुंचेंगे। मंदिर समिति के प्रबंधक विजय पोखरियाल, समिति के अध्यक्ष गोविंद रावत ने जल संस्थान से पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि मेले के दौरान ट्रैफिक प्लान को मजबूत और सुचारू बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें